Movie prime

बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में हुई चोरी में त्वरित कार्यवाही

 

RNE Network.

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी व हेराफेरी के आरोपों के मध्य पवित्र बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में भी चोरी की बात सामने आई। इस बात को उत्तराखंड सरकार ने गम्भीरता से लिया व त्वरित कार्यवाही की। बदरीनाथ - केदारनाथ की प्रबन्ध समिति ने भी मामला उजागर होते ही उसकी तह तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी। चढ़ावे की सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए।
 

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में भी कार्यवाई तेज हो गयी है। मंदिर समिति के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात कर्मचारी प्रमोद नोटियाल के खिलाफ निलंबन के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।
 

उत्तराखंड राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। जो तय समय में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। जबकि पुलिस और मंदिर समिति अलग - अलग स्तर पर जांच भी कर रही है।

FROM AROUND THE WEB