तमिल कवि आर वैरामुथु को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025, देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान तमिल कवि को अर्पित होगा
Mar 15, 2026, 09:14 IST
RNE Network.
देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ' ज्ञानपीठ पुरस्कार ' ( 2025 ) प्रतिष्ठित तमिल कवि, गीतकार व लेखक आर वैरामुथु को दिया जायेगा। वे 72 साल के है।
तमिलनाडु में जन्मे वैरामुथु समकालीन तमिल साहित्य के प्रमुख रचनाकारों में गिने जाते है।
उन्होंने कविता, गीत व गद्य में योगदान दिया है और 37 से अधिक पुस्तकें लिखी है। उन्हें 7 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ( सर्वश्रेष्ठ गीतकार ) मिल चुका है। वे पदमश्री, पद्म भूषण व साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है। ज्ञानपीठ पुरस्कार के तहत उन्हें 11लाख रुपये, वाग्देवी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

