Movie prime

अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक, परीक्षा के एक दिन पहले लीक हुआ, परीक्षा स्थगित

 

RNE Network.

महाराष्ट्र में आज रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा ( टीईटी ) पेपर लीक के चलते स्थगित कर दी गयी है। परीक्षा से 24 घन्टे पहले प्रश्न पत्र ठाणे से लीक होने का मामला सामने आया है। 
 

भिवंडी पुलिस ने टीईटी का प्रश्न पत्र बरामद कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ( एमएससीई ) के अनुसार बरामद किए पेपर के प्रश्न वास्तविक प्रश्न पत्र से मेल खाते हैं। परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोषियों पर मकोका लगेगा।

FROM AROUND THE WEB