Movie prime

विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, एवियोनिक्स में धुंआ दिखने पर लैंडिंग कराई गई

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान अपने निर्धारित समय पर बागडोगरा से उड़ा मगर दिल्ली से पहले ही उसे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। जिससे एकबारगी तो अफरा तफरी मच गई।
 

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान दिल्ली के लिए हुई मगर लखनऊ में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान के एवियोनिक्स बे में धुंआ दिखने पर पायलट ने 'मेडे ' कॉल की। इसके बाद विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 148 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सुरक्षित है।

FROM AROUND THE WEB