बद्रीनाथ सहित चार धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने लिया है बड़ा फैसला
Mar 18, 2026, 11:20 IST
RNE Network.
उत्तराखंड की बद्रीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ने चार धाम यात्रा - 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है। समिति के अधिकार क्षेत्र में आने वाले केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित 47 मंदिरों में गैर सनातनियों ( गैर हिन्दू ) के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
देहरादून में हुई बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। समिति का कहना है कि यह कदम धामों की पवित्रता और आध्यात्मिक गरिमा बनाये रखने के लिए उठाया गया है।
गौरतलब है कि इस बार चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे।

