महिला टॉयलेट के अंदर से सालभर से चल रहा था कैफे, वहीं से बनकर बिक रहे थे सैंडविच और चिकन रोल
RNE Network.
शर्मनाक। बेहद दुखद। टॉयलेट से फूड बिजनेस चलने की बात भी सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई शर्मसार है। क्या किसी टॉयलेट के अंदर से फूड बिजनेस चलाया जा सकता है ? सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन ऐसा और कहीं नहीं, बल्कि मुंबई में हुआ है।
वही मुंबई, जो देश की आर्थिक राजधानी है। जहां कई लोगों के सपने पूरे होते है और कईयों के ख्वाब अधूरे रह जाते है। टॉयलेट के अंदर फूड बिजनेस चलाने का मामला सामने आने के बाद विवाद हो गया है। हैरान करने वाला मामला यह है कि यह फूड बिजनेस महिला टॉयलेट से चल रहा था।
मामला मुंबई के ए वार्ड इलाके का है। जहां महिलाओं के लिए बने एक मोबाइल टॉयलेट के अंदर से बर्गर, चिकन रोल और सैंडविच बेचने का एक फूड बिजनेस चलाया जा रहा था। यह घटना फोर्ड स्थित फैशन स्ट्रीट के पास की है। जहां महिलाओं के लिए बनी सुविधाओं, जिन्हें पिंक टॉयलेट के नाम से जाना जाता है, का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा था।
एक टॉयलेट बस के पिछले हिस्से से एक कैफे चलाया जा रहा था। जिसे चलाने की अनुमति भी नहीं थी। टॉयलेट से कैफे चलाने से साफ सफाई और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी हो गयी है। बताया जा रहा है कि टॉयलेट के अंदर लगभग एक साल तक कैफे चलता रहा है।

