नाबालिग दुष्कर्म केस में आसाराम की अपील पर आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला
May 27, 2026, 11:16 IST
RNE Network.
नाबालिग दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा के खिलाफ दायर आसाराम व अन्य आरोपियों की अपील पर हाईकोर्ट आज बुधवार को फैसला सुनाएगा।
खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद 20 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। अपीलकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत, राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी व पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पी सी सोलंकी ने पक्ष रखा।

