Movie prime

बिजली सप्लाई के तार व उपकरण चुरा लिए, इस चोरी से गांव की विधुत आपूर्ति ही ठप्प हो गयी

 

RNE Network.

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तारों की चोरी की छुटपुट घटनाएं तो लगातार होती रही है। गांवों के छोटे सब स्टेशनों पर सुरक्षा के प्रबंध पूरे न होने के कारण उपकरण की चोरी की घटनाएं भी अनेक बार होती रही है। अक्सर विधुत आपूर्ति नहीं होने के समय तारों व अन्य उपकरणों की चोरी होती है।
 

मगर पाली जिले से बिजली की अजब चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने विधुत आपूर्ति के लगे बिजली के तारों की बड़ी चोरी की है। थोड़ी बहुत नहीं 2 किलोमीटर लंबे उन तारों को चुराया गया है जिनसे गांव तक बिजली आपूर्ति होती थी। इस चोरी से सभी अचंभित है।
 

पाली में गुंदोज से डिंगाई के बीच सोमवर को देर रात चोरों ने 33 केवी लाइन से करीब 2 किलोमीटर तक तार व उपकरण चोरी कर ले गए। जिससे गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी। कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण सैन ने बताया कि सूचना मिलते ही विधुत निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया।

FROM AROUND THE WEB