अब खाटू श्याम में 11 बजे बाद दुकानें बंद होगी, खाटू प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कई निर्देश जारी किए
Nov 14, 2025, 08:57 IST
RNE Network.
खाटूश्यामजी में खाटू प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और अनुशासन को लेकर सख़्त निर्देश जारी किए है। अब रोज रात 11 बजे के बाद खाटू में सभी दुकानें बंद होगी।
श्याम मंदिर के पास का एरिया नो व्हीकल जोन घोषित होगा। ई रिक्सा के रूट तय होंगे, बनेगा ऐप और निर्धारित मार्ग से हटने पर जुर्माना लगेगा। ई रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। ठेला थड़ी वालों को लॉटरी सिस्टम से जगह दी जाएगी। पहले स्तानीय लोग और उसके बाद बाहरी लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। सभी दुकानों के बाहर एक से डेढ़ फीट मार्किंग कर अतिक्रमण रोका जायेगा।

