Movie prime

पुलिया के सामने रोड खराब, बारिश का पानी जमा हो रहा है

 

MP News: बारिश से पहले कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को पुल और पुलियाओं के रास्तों (एप्रोच रोड) की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभाग का पहला टेंडर फेल हो गया और इसी बीच बारिश भी शुरू हो गई। इससे लोगों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में कई जगह पुल और पुलिया तो बने हैं, लेकिन उनके रास्ते ठीक से बनाए या सुधारे नहीं गए हैं। नालियां साफ नहीं होने की वजह से पुलिया के बीच में पानी जम रहा है, जिससे जलभराव की समस्या हो रही है। कुछ जगह झाड़ियां भी उग आई हैं, जो पानी के निकास में बाधा डाल रही हैं।

लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए 50 लाख रुपए का टेंडर निकाला था, लेकिन कोई ठेकेदार नहीं आया। अब बारिश होने से कई जगह, जैसे बसाड़ रोड पर पुलिया के बीच पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। मिट्टी जमा होने के कारण पानी ठीक से नहीं निकल पा रहा है।लोग चाहते हैं कि लोक निर्माण विभाग जल्द से जल्द इन रास्तों की मरम्मत करे ताकि उनकी दिक्कत दूर हो सके और सुरक्षित आवागमन हो सके।

FROM AROUND THE WEB