Movie prime

राम मंदिर दान घोटाले पर आज ट्रस्ट की अहम बैठक, चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला

 

RNE Network.

अयोध्या धाम के राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे और दान राशि मे करोड़ों रुपयों की हेराफेरी के खुलने के बाद आज सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी।
 

मणिराम दास छावनी में दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक में मंदिर प्रबंधन के पूरे प्रशासनिक ढांचे को बदलने और चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे पर फैसला हो सकता है। पहले यह बैठक 11 जुलाई को होनी थी। लेकिन चौतरफा दबाव के कारण इसे आज करने का निर्णय किया गया है।
 

ट्रस्ट की इस बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा, इसको लेकर अब भी सस्पेंस है। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास स्वास्थ्य कारणों से बैठकों में शामिल नहीं हो पा रहे। ऐसे में उनकी मौजूदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
 

यदि वे बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो ट्रस्ट के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस बीच ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने पत्र लिखकर चंदा चोरी को महापाप बताया है। गिरी ने कहा कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ की इस घटना से वे अत्यंत आहत व लज्जित है।

FROM AROUND THE WEB