वैष्णों देवी यात्रा तीन दिन बाद फिर से शुरू हुई, खराब मौसम के कारण यात्रा को एकबारगी रोक दिया गया था
Oct 9, 2025, 08:23 IST
RNE Network.
मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए आतुर भक्तों के लिए खुशखबरी है। एकबारगी जो माता वैष्णों देवी की यात्रा को रोका गया था, उसे वापस शुरू कर दिया गया है। माता के दर्शन के लिए देशभर से भक्त जम्मू कश्मीर आते है। माँ के दरबार मे हाजरी लगाने वालों में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी कोई कमी नहीं आयी है।
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मां वैष्णों देवी धाम की यात्रा कल बुधवार सुबह तीन दिन बाद फिर शुरू हो गयी। खराब मौसम के कारण 5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा स्थगित थी। किश्तवाड़ा जिले में स्थित मचैल माता यात्रा भी फिर शुरू कर दी गयी है।