Movie prime

रणथंभौर में जोन-6 में दिखा बाघ 'मलंग', पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद

 

RNE Network.

रणथंभौर बाघ परियोजना में बाघिन सुल्ताना के बेटे बाघ ' मलंग ' का मूवमेंट इन दिनों जोन 6 में बना हुआ है। शुक्रवार को पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को बाघ जोन 6 में स्वछंद विचरण करता नजर आया।
 

पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। वन विभाग के अनुसार, बाघ मलंग पहले रणथंभौर के मुख्य पर्यटन जोन 1, 2, 3 तथा फोर्ट रोड क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहता था। हालांकि, मुख्य पर्यटन जोनों में पर्यटन गतिविधियां बन्द होने के बाद उसके मूवमेंट में बदलाव देखा गया है। वर्तमान में वह जोन 6 के जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

FROM AROUND THE WEB