RudraNewsExpress_Logo

 Uttarakhand News: देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

 

RNE Network.
देहरादून के थाना पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी मूल की महिलाओं के पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनो महिलाओ द्वारा अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल बार्डर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया।

v

देहरादून के थाना पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांगल्देशी मूल की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एल.आई.यू. तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे प्रभावी चैकिंग अभियान के दौरान पूजा विहार चन्द्रबनी क्षेत्र से 02 संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया। दोनो महिलाओ द्वारा अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल बार्डर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार दोनो महिलाओं यासमीन और राशिदा बेगम के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया,  जिसके आधार पर दोनो अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

FROM AROUND THE WEB