पोकरण में शवयात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, अफरा तफरी मच गई इस हमले से, दो जने जख्मी हो गए
Feb 26, 2026, 08:50 IST
RNE Network.
जैसलमेर के पोकरण कस्बे में बुधवार को मोक्ष धाम की तरफ जा रही एक शवयात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें दो भाई गंभीर जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार कस्बे में एक वृद्धा की मौत होने पर शवयात्रा निकाली गई। जलदाय विभाग के एमबी हेडवर्क्स से आगे शवयात्रा निकलने पर यहां मधुमक्खियों ने शवयात्रा पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले से एकबारगी अफरा तफरी मच गई। हमले में छायण हाल जोधनगर निवासी नरपत पुत्र खुशालचन्द सोनी व घेवर पुत्र मूलचंद सोनी जख्मी हो गए। दोनों को पोकरण के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गयी।

