Movie prime

मुंबई से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भीड़भाड़ में टॉय कार से बम धमाके की फिराक में थे

 

RNE Network.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई एटीएस ने कल मुंबई के कुर्ला और खडवली से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोस्साब और मोहम्मद हमाद के रूप में हुई है।
 

ये आतंकी संगठन आईएसआईएस और जैश - ए - मोहम्मद के संपर्क में थे। जांच में संकेत मिले है कि दोनों ने कुछ कट्टरपंथी ग्रुप भी ज्वाइन कर रखे थे। दोनों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी बम बनाने की प्रक्रिया सीख रहे थे और टॉय कार के जरिये भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाका करने की फिराक में थे। पुलिस को मुंबई में 4 - 5 नाबालिकों के भी रडार पर होने की बात सामने आई है।

FROM AROUND THE WEB