Movie prime

उमर खालिद की याचिका पर विचार करेगा कोर्ट, दिल्ली दंगा केस से जुड़ा हुआ है यह हाईप्रोफाइल मामला

 

RNE Network.

दिल्ली दंगों के केस में मुख्य आरोपी उमर खालिद को अभी भी कोर्ट से किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है। खालिद ने पहले इस मामले में अपनी जमानत की याचिका लगाई थी। मगर बहस के बाद इस केस की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। खालिद अभी हिरासत में ही है।
 

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत खारिज होने के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए खुली अदालत में सुनवाई की मांग की है। अदालत याचिका पर विचार के बाद सुनवाई की प्रक्रिया तय करेगा।

FROM AROUND THE WEB