RudraNewsExpress_Logo

संघ की बात, सिस्टम की विफलता से युवा चिंतित, विशाखापत्तनम में चल रही है संघ की समन्वय बैठक

 

RNE Network.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सी आर मुकुंद ने कहा कि देश के युवा सिस्टम की विफलता से चिंतित हैं। हमारे सिस्टम में कई खामियां हैं।
 

संघ चाहता है कि सिस्टम ठीक से काम करे। इसके लिए सरकार को कुछ कदम उठाने होंगे और समाज को भी जागरूक होना होगा।
 

वे विशाखापट्टनम में आयोजित तीन दिवसीय संघ की समन्वय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कहा कि हमें युवाओं की चिंताओं को दूर करना चाहिए।
 

उन्होंने असम की बाढ़ के दौरान संघ के राहत कार्य, जनसांख्यिकी बदलाव और नशे की समस्या पर भी चर्चा की। मुकुंद ने बताया कि समन्वय बैठक में विकास के भारतीय मॉडल पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विकास आत्मनिर्भर, पर्यावरण के अनुकूल और समावेशी होना चाहिए।

FROM AROUND THE WEB