
स्वायत्त शासन विभाग का नाम बदलने की है तैयारी, नाम बदलकर नगरीय निकाय प्रशासनिक विभाग कर रही है राज्य सरकार
RNE Network.
राज्य सरकार स्वायत्त शासन विभाग का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। इस विभाग का नाम बदलकर ‘ नगरीय निकाय प्रशासनिक विभाग ( डिपार्टमेंट ऑफ म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन ) ‘ करने का प्रस्ताव है।
स्वायत्त शासन विभाग का नाम बदलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा जायेगा। इसके बाद इसे कैबिनेट में रखा जायेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभाग का नाम बदलेगा। पहले स्वायत्त शासन विभाग का नाम शहरी शासन विभाग करने का प्रस्ताव किया गया था। अब नए प्रस्ताव में नगरीय निकाय प्रशासनिक विभाग नाम दिया गया है।
कांग्रेस शासन के समय भी इस विभाग का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार हुआ था मगर आगे नहीं बढ़ पाया था।