
भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई राज्यों में नए अध्यक्ष, मंत्रिमंडल में भी बदलाव, विस्तार सम्भव
RNE Network.
भाजपा सरकार व संगठन के नेताओं की इन दिनों दिल्ली में गतिविधियां काफी तेज है। जिनसे इस बात का संकेत मिल रहा है कि भाजपा में कुछ बड़े बदलाव व राजनीतिक निर्णय होने की तैयारी है, उसी पर मंथन चल रहा है।पीएम की राष्ट्रपति से मुलाकात:
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजधानी में इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि निकट भविष्य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव व विस्तार हो सकता है। इस पर तेजी से राजनीतिक कयास बनने लगे हैं।नड्डा के आवास बड़े नेता जुटे:
कल रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निवास पर भाजपा के बड़े नेताओं की लंबी बैठक हुई। उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संगठन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।नड्डा के निवास पर हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।
समझा जा रहा है कि जल्दी ही भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जायेगा। उस पर विचार मंथन हुआ। इसके अलावा कैबिनेट विस्तार पर भी बात हुई। उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में पार्टी अध्यक्ष तय करने पर भी मंथन हुआ। इससे लगता है कि आने वाला सप्ताह भाजपा में काफी हलचल वाला होगा।