Skip to main content

Bikaner Loksabha Election 2024 : बदल दो वोटिंग का इतिहास, 17 चुनाव में महज तीन बार वोटिंग 60 पार, क्या इस बार बीकानेर तैयार!

RNE, BIKANER .

‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ ध्येय वाक्य को चरितार्थ करती शुक्रवार की सुबह बीकानेर में वोटिंग का उत्साह लेकर आई। सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर लंबी कतारें लग चुकी हैं। यह उत्साह दिनभर बरकरार रहता है तो इस बार वोटिंग का ट्रेंड बदल सकता है।


दरअसल अब तक हुए 17 चुनाव में बीकानेर में महज तीन वोटिंग का प्रतिशत 60 से पार गया है। पिछले चुनाव में भी वोटिंग 60 के थोड़ा नजदीक पहुंचकर ठिठक गई।

हालांकि स्वीप गतिविधियों से लोगों में वोटिंग के प्रति उत्साह बढ़ाने के प्रयास हुए हैं। सबसे कम वोट वाले गांव में वोट बारात तक निकाली गई है।

 

बीकानेर संसदीय क्षेत्र : एक नजर में

  • 08 विधानसभा क्षेत्र 1929 मतदान केन्द्र, 20 लाख 40 हजार वोटर
  • खाजूवाला, बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, लूणकरणसर, कोलायत तथा अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
  • आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1 हजार 871 मूल मतदान केंद्र तथा 58 सहायक मतदान केंद्रों सहित कुल 1 हजार 929 मतदान केन्द्र।
  • खाजूवाला के 226 मूल मतदान केंद्र तथा 4 सहायक मतदान केंद्र।

  • बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 194 में मूल मतदान केंद्र तथा 7 सहायक मतदान केंद्र।
  • बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 197 मूल मतदान केंद्र तथा 17 सहायक मतदान केंद्र।
  • कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 277 मूल मतदान केंद्र तथा 4 सहायक मतदान केंद्र।
  • लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के लिए 234 मूल मतदान केंद्रों तथा 8 सहायक मतदान केन्द्र।
  • श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 241 मूल मतदान केंद्र तथा 9 सहायक मतदान केन्द्र।
  • नोखा विधानसभा क्षेत्र में 258 मतदान केंद्र तथा 9 सहायक मतदान केंद्र।
  • अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 244 मूल मतदान केंद्र है।

इतने वोटर :

  • 20 लाख 47 हजार 880 कुल मतदाता
  • 10 लाख 77 हजार 785 पुरुष मतदाता
  • 09 लाख 70 हजार 63 महिला मतदाता
  • 32 थर्ड जेंडर मतदाता

विधानसभावार मतदाता :

खाजूवाला : 2 लाख 39 हजार 692

बीकानेर पश्चिम : 2 लाख 39 हजार 217

बीकानेर पूर्व : 2 लाख 48 हजार 952

कोलायत : 2 लाख 57 हजार 544

लूणकरनसर : 2 लाख 63 हजार 955

श्रीडूंगरगढ़ : 2 लाख 68 हजार 142

नोखा : 2 लाख 83 हजार 985

अनूपगढ़ : 2 लाख 46 हजार 393