Skip to main content

आडवाणी को भारत रत्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़, वैंकया नायडु रहे मौजूद

RNE, NETWORK .

पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को इस बार ‘भारत रत्न’ से नवाजने की घोषणा की गई थी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें यह सम्मान भेंट किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकया नायडु आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में विशिष्ट विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।

जानिये किसे सम्मान मिला किसने ग्रहण किया :

– श्री कर्पूरी ठाकुर मरणोपरांत। स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को दिया गया भारत रत्न उनके सुपुत्र श्री रामनाथ ठाकुर ने ग्रहण किया।
– पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव मरणोपरांत। स्वर्गीय श्री पी. वी. नरसिम्हा राव को दिया गया भारत रत्न उनके सूपुत्र, श्री पी. वी. प्रभाकर राव ने ग्रहण किया।
– पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह मरणोपरांत। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न उनके पौत्र श्री जयंत चौधरी ने ग्रहण किया।
– डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन मरणोपरांत। स्वर्गीय डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को दिया गया भारत रत्न उनकी सुपुत्री डॉ. नित्या राव ने ग्रहण किया।