Skip to main content

पोप फ्रांसिस की अंत्येष्टि में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को हो गया था

RNE Network.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस की अंत्येष्टि में शामिल होगी। इसकी अधिकृत सूचना जारी की गई है। वे फ्रांसिस की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी जाएंगी। अंत्येष्टि में महामहिम राष्ट्रपति भारत की तरफ से फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देंगी।


कैथोलिक चर्च के प्रमुख और वेटिकन सिटी स्टेट के संप्रभु फ्रांसिस का इसी 21 अप्रैल को निधन हो गया था। उनका 88 वर्ष की आयु में निधन हुआ । विदेश मंत्रालय ने अधिकृत रूप से यह जानकारी दी है कि भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस की राजकीय अंत्येष्टि में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए वेटिकन सिटी की यात्रा करेंगी।