
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की यात्रा को रद्द किया, पीएम को नॉर्वे की नॉर्डिंग समिट में भी शामिल होना था, अब नहीं होंगे
RNE Network.
पहलगाम आतंकी हमला और उसके बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर हुआ। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तीन देशों की अपनी यात्रा को रद्द कर दिया है। इससे पहले मोदी रूस यात्रा कैंसिल कर चुके हैं। बाद में राजनाथ सिंह का रूस जाना तय हुआ, मगर उन्होंने भी यात्रा रद्द कर दी।
पीएम मोदी को 3 यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाना था, मगर अब ये दौर रद्द कर दिया गया है। मोदी 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड्स की यात्रा पर जाने वाले थे। प्रधानमंत्री नॉर्वे में नॉर्डिंग समिट में शामिल होने वाले थे। मगर अब यूरोपीय देशों की यात्रा रद्द कर दी गई है। यात्रा रद्द होने की सूचना सम्बंधित देशों को दे दी गई है।