Skip to main content

बीमारी का बहाना बनाकर कैदियों ने हेड कांस्टेबल पे किया वार

आरएनई,बीकानेर।

अजमेर सेंट्रल जेल में दो कैदियों ओर हेड कांस्टेबल में हुई हाथापाई ने नया मोड़ ले लिया है। इस हादसे के बाद एक बंदी की मौत की मौत हो गई जबकि हैड कांस्टेबल को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। इस घटना ने हाई सिक्योरिटी माने जाने वाली अज़मेर जेल प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है।

ये है पूरा माजरा

जानकारी के लिए आज दो बंदियो ने हैड कांस्टेबल राजेश कुमार पर जानलेवा हमला किया था। हेड कांस्टेबल पर हमला श्रवण कुमार और फरदीन ने ब्लेड और सरिए से हमला किया था। हमले में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गया, जिसे जेल प्रशासन अजमेर के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएन अस्पताल लेकर गए। वहीं, हमले में घायल श्रवण को भी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैदी की मौत को लेकर सांध्य

मिली जानकारी के अनुसार, कैदी श्रवण की मौत कैसे हुई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कैदी श्रवण कुमार ने बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेश को आवाज लगाई। जब वह बैरक में गया तो दूसरे कैदी फरदीन ने पुलिसकर्मी को पीछे से पकड़ लिया और दोनों ने उसपर ब्लेड और सरियों से हमला कर दिया।

हालांकि, राजेश किसी तरह अपने आप को बचाकर बैरक से बाहर आए और दोनों कैदियों को किसी तरह फिर से बंद कर दिया। हमले की सूचना मिलने पर जेल में तैनात अन्य पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल हेड कांस्टेबल को जेएलएन अस्पताल लेकर गए।

हाई सिक्योरिटी जेल भेजने की थी तैयारी

हमले के बाद पुलिस प्रशासन हमलावर कैदियों को हाई सिक्योरिटी जेल भेजने की तैयारी कर रहा था। लेकिन, इससे पहले कैदी श्रवण की तबीयत बिगड़ गई। उसे भी जेएलएन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।