प्रियंका गांधी चंदौली-बनारस से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाली थी
Feb 16, 2024, 18:08 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) के द्वारा दी है।
तबीयत नासाज होने के कारण वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेगी। प्रियंका चंदौली-बनारस से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाली थी। उन्होंने बताया कि ठीक होते ही यात्रा में होगी।







