Skip to main content

प्रियंका गांधी के करीबी बिट्टू ने काँग्रेस का हाथ छोड़ा

RNE, NATIONAL BUREAU .

कांग्रेस को अब पंजाब से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश में कांगेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इससे पहले उन्होंने पार्टी के पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। बिट्टू को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। हिमाचल प्रदेश जो कांग्रेस के लिए इस समय सरकार होने के बाद भी क्रिटिकल माना जा रहा है, उस पर भी इसका असर पड़ेगा।