प्रियंका ने अपने भाषण से अडाणी शब्द हटाने पर एतराज किया, लोकसभा में प्रियंका का था पहला भाषण
Dec 15, 2024, 10:48 IST
RNE Network वायनाड से लोकसभा सांसद व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने संसद के भाषण से अडाणी शब्द हटाने पर एतराज किया है। उनके भाषण में बोले गये अडाणी शब्द को कार्यवाही से हटा दिया गया है।
प्रियंका गांधी ने अडाणी शब्द को हटाने पर एतराज करते हुए कहा कि अडाणी शब्द असंसदीय नही है, फिर उसे क्यों हटाया गया। उन्होंने अडाणी शब्द हटाने पर अपना एतराज भी लोकसभा में दर्ज कराया है। विदित रहे कि अपने पहले भाषण में अडाणी का नाम लेते हुए उन्हें ही सब लाभ पहुंचाने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया था।




