Skip to main content

नितेश की ‘ रामायण ‘ में शूपर्णखा के लिए पहली पसंद रकुल नहीं प्रियंका थी, प्रियंका ने व्यस्तता के चलते काम करने से इंकार किया था

RNE Network.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ रामायण ‘ पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर कई तरह की चर्चाएं लगातार चल रही है।

‘ रामायण ‘ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे है, वहीं साईं पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है। शूर्पणखा की भूमिका रकुल प्रीत सिंह निभाने वाली है, लेकिन रकुल इस फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार शूर्पणखा की भूमिका के लिए मेकर्स की पहली पसंद कोई और नहीं, प्रियंका चोपड़ा थी। रकुल से पहले मेकर्स ने प्रियंका से ही सम्पर्क किया था लेकिन अपने बिजी शिड्यूल की वजह से उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया।

दरअसल इस वक्त अपनी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बिजी है। बाद में यह फिल्म रकुल की झोली में गिरी और शूर्पणखा की भूमिका निभाने के लिए रकुल बहुत उत्साहित है। सुपर स्टार यश इस फिल्म के सह निर्माता है और फिल्म में वह रावण की भूमिका निभा रहे है।