Skip to main content

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में स्वास्थ्य खराब होने के कारण भाग नहीं ले सकी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनको यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था मगर स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे भाग नहीं ले सकी। उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें डिहाइड्रेशन और पेट में इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब स्वस्थ होने के बाद वो भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी करेगी।