Skip to main content

महाराष्ट्र सरकार ने बदला अहमदनगर शहर का नाम,जानिए क्या हुआ नया नाम

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी शिंदे सरकार ने भी शहरों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। कल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम सरकार ने बदलकर अहिल्याबाई नगर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी महाराष्ट्र में आधा दर्जन से अधिक जिलों के नाम बदलें जायेंगे जिनके प्रस्ताव तैयार है। इन जिलों के लिए नये नाम भी तय कर लिए गए हैं। अहमदनगर से तो नाम बदलने का काम आरम्भ हुआ है।