Skip to main content

प्रो दिग्विजय सिंह को राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्ति

आरएनई,बीकानेर।

राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा ग्रुप 3 विभाग के शासन उप सचिव बृजमोहन नोगिया ने राजस्थान शिक्षा सेवा महाविद्यालय शाखा के सहायक निदेशक/ संयुक्त निदेशक / प्राचार्य आदि के स्थानान्तरण आदेश जारी किए हैं।

इस आदेश के तहत प्रो दिग्विजय सिंह को राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व प्रो सिंह राजकीय महाविद्यालय नोखा में पदस्थ थे।प्राणिशास्त्र के विद्वान प्रो सिंह इससे पूर्व बीकानेर में ही क्षेत्रीय सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा,बीकानेर के पद पर आठ वर्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रो सिंह के पास
अनेक संस्थाओं में एक सफल प्राचार्य के रूप में कार्य करने का विपुल अनुभव है। सिंह को एक कुशल संगठक और अनुशासित प्रशासक के रूप में भी जाना जाता है।आदेशानुसार पूर्व प्राचार्य डाक्टर राजेन्द्र कुमार पुरोहित को मुरलीधर व्यास राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर लगाया गया है। स्थानान्तरण आदेश के पश्चात आज ही प्रो दिग्विजय सिंह ने डूंगर कॉलेज प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय में श्री सिंह की नियुक्ति से उच्चशिक्षा हल्के के विद्वानों में खुशी की लहर व्याप्त है।