Skip to main content

प्रोफेसर अन्नाराम शर्मा बने विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड के सदस्य

RNE Bikaner.

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कला संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) अन्नाराम शर्मा को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के सर्वोच्च निकाय विश्व विद्यालय प्रबंधन बोर्ड (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट-BOM) का सदस्य नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. शर्मा शिक्षा जगत में तो विशिष्ट पहचान रखते ही हैं, साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता अनुकरणीय है।

वे राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के सदस्य रहे हैं तथा वर्तमान में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेशाध्यक्ष हैं। आलोचना विधा में उनकी दो पुस्तकें काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।