Skip to main content

रंधावा, डोटासरा, जूली, सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

आरएनई ,बीकानेर। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर लोकसभा का जनसंवाद कार्यक्रम 27 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे नोखा रोड गंगाशहर स्थित पुरानी चुंगी चौकी के सामने रखा गया है।

इसमें राजस्थान प्रभारी अखिल भारतीय महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े सभी कांग्रेसजनो से जनसंवाद करेंगे।

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई, इंटक, बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों, विभागों, और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।