
Pune Bridge Collapsed : भारी बारिश में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 30 सैलानी डूबने की आशंका, रेस्क्यू शुरू
- Rain in Maharashtra: कुंदमाला पर्यटन स्थित इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा
RNE Network Pune.
देश में एक बार फिर बड़े हादसे की खबर आ है जिसमें लगभग 30 लोगों की जान चली जाने की आशंका है, हादसा Maharashtra के Pune में हुआ है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। इस हादसे में लगभग 30 सैलानियों के बह जाने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। अब तक 05 लोगों को रेस्क्यू कर लिए गया है। लगभग इतने ही शव मिल चुके है। मृतकों का वास्तविक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।
अब तक सामने आई खबर के मुताबिक महाराष्ट्र में जारी बरिश के बीच पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। यह पुल पुणे ग्रामीण इलाके कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना था। जिस वक्त पुल ढहा उस वक्त वहां 25 से 30 पर्यटक मौजूद होने के जानकारी आई है। बताया जाता है कि सभी तेज बहाव में बहने लगे थे। इस पर्यटन स्थल पर रविवार होने के कारण ज्यादा भीड़ थी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।