Skip to main content

गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल पुरोहित को डूंगर कॉलेज का चार्ज, पहले इसी कॉलेज से किया था तबादला

डॉ पुरोहित को डूंगर कॉलेज प्राचार्य का अतिरिक्त चार्ज दिया

आरएनई, बीकानेर

कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने एक आदेश जारी कर डॉ राजेन्द्र कुमार पुरोहित को राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर प्राचार्य का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है।

पुरोहित वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय, मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर के प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य के रिक्त पद का अतिरिक्त चार्ज उनको दिया गया है। इस महाविद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पुरोहित के अतिरिक्त प्राचार्य चार्ज के आदेश आज अजय अग्रवाल, अतिरिक्त आयुक्त, कॉलेज शिक्षा, जयपुर ने जारी किए हैं।

गौरतलब है की इससे पूर्व पुरोहित डूंगर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। उनका तबादला गर्ल्स कॉलेज किया गया। अब पद रिक्त होने पर अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।