Movie prime

सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग

 
आरएनई, नेटवर्क। ‘रायबरेली पुकारती प्रियंका गांधीजी आइये’ ये पोस्टर-होर्डिंग उस रायबरेली में नजर आ रहे हैं जहां से पहले इंदिरा गांधी और बाद में सोनिया गांधी भी चुनाव लड़ती रही है। देखा जाए तो अमेठी में राहुल की हार के बाद यूपी में गांधी परिवार की यह इकलौता पारिवारिक गढ़ बचा है। यहां से चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता प्रियंका को आमंत्रित कर रहे हैं। इस आमंत्रण की वजह है, इस बार सोनिया गांधी का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाना। सोनिया गांधी हाल ही राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की डिमांड है कि इस सीट पर प्रियंका को चुनाव लड़ना चाहिए। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग अब प्रियंका अपनी पुश्तैनी सीट बचाने चुनाव लड़ेगी या नहीं इस पर कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी तय करेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो खुद प्रियंका को ही तय करना होगा कि वे इस सीट पर चुनाव का दावा कर सकती हैं। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग क्या अमेठी से राहुल फिर आएंगे मैदान में? अमेठी भी कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां पिछले चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति इरानी के हाथों हार मिली थी। राहुल गांधी ने इस बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। ऐसे में वे वायनाड के साथ फिर अमेठी से लड़ेंगे या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। माना जा रह है कि राहुल इस मैदान को खुला नहीं छोड़ना चाहते। चुनाव लड़कर पार्टी में संघर्ष का संदेश देना चाहेंगे। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांगऐसे में अगर राहुल और प्रियंका दोनों उत्तरप्रदेश की सीटों से चुनाव लड़ते हैं तो प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह बढ़ेंगा। हो सकता है इसका असर पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर भी पड़ें। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनी, अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग