Skip to main content

खाली सीट पर प्रियंका गांधी को लड़ाया जा सकता है चुनाव

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को इस बात का फैसला कर लेंगे कि वो वायनाड से सांसद रहेंगे या रायबरेली से। इस बार वे इन दोनों सीटों से चुनाव जीते हैं, अब उनको एक सीट खाली करनी होगी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वे कल इस विषय पर निर्णय कर लेंगे। राहुल फिलहाल वायनाड से सदस्य थे। इस बार वे गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली सीट से भी लड़े और जीत गये।

माना जा रहा है कि वे वायनाड सीट छोड़ेंगे क्योंकि वहां की यात्रा के बाद लोगों की इस पर सहमति भी है। वायनाड सीट से उनके बाद प्रियंका गांधी को लड़ाया जा सकता है, यही वहां के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की मांग है।