Skip to main content

जाने क्यों भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर चले गये राहुल गांधी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। कल अंबिकापुर में रैली के बाद राहुल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली लौट आये। माना जा रहा है कि आज सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए जयपुर में नामांकन दाखिल करेगी, उस समय उनके साथ राहुल गांधी भी रहेंगे। खड़गे व राहुल गुरुवार को बिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।