
राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार के दौरे पर जायेंगे, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे नेताओं से खुली बात
RNE Network.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने बिहार में अपना अध्यक्ष बदला। अखिलेश सिंह की जगह राजेश कुमार को अध्यक्ष बनाया।उसके बाद बिहार ने नेताओं, विधायकों के साथ दिल्ली ऑफिस में राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की। चुनावी रणनीति तय की गई। अब राहुल गांधी बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधी बात करने के लिए राहुल 7 अप्रैल को बिहार दौरे पर जाएंगे। इस दौरे में वे महागठबंधन के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वो विधानसभा का चुनाव आरजेडी के साथ मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस निजी तौर पर भी अपना जनाधार बढ़ाने में लगी है। कन्हैया कुमार कि पलायन छोड़ो, नोकरी दो यात्रा परवान पर है। पप्पू यादव अलग से कांग्रेस के लिए जुटे हैं। राहुल के बिहार दौरे के बाद कांग्रेस की बिहार में सक्रियता बढ़ेगी।