Skip to main content

न्याय यात्रा यूपी से धौलपुर में करेगी एंट्री, यहां राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे

आरएनई, स्टेट ब्यूरो। 

मणिपुर से आरम्भ हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। ये यात्रा आज यूपी के आगरा में रहेगी, जहां यात्रा में राहुल के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रहेंगे। यूपी में कांग्रेस व सपा के बीच सीट समझौता होने के बाद अखिलेश ने यात्रा में शामिल होने की घोषणा की थी।न्याय यात्रा आगरा से आज राजस्थान के धौलपुर में एंट्री करेगी। न्याय यात्रा के जरिये कांग्रेस पूर्वी राजस्थान की तीन लोकसभा सीटों करौली धौलपुर, भरतपुर व दौसा को साधने की कोशिश कर रही है। धौलपुर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। धौलपुर पहुंचने के बाद यात्रा में 5 दिन का ब्रेक रहेगा। राहुल गांधी जनसभा के बाद दिल्ली लौट जायेंगे। वे 2 मार्च को वापस धौलपुर आयेंगे।