ACB at Sangeeta Arya's house : कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य की पत्नी है संगीता
Mar 12, 2024, 23:13 IST
- खुद संगीता या पति निरंजन आर्य के कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी लग रही थी अटकलें
दो घंटे से ज्यादा पूछताछ : एसीबी टीम ने करीब दो घंटे संगीता आर्य से बंद कमरे में विभिन्न पत्रावलियों को लेकर पूछताछ की । आरपीएससी मेंबर संगीता आर्य के पति निरंजन आर्य रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के दौरान मुख्य सचिव के पद पर थे। वे इस बार विधानसभा का चुनाव भी लड़े लेकिन हर गए।
खुद संगीता आर्य सोजत से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हुए मैदान में दम ठोक सकती हैं। राजनीतिक मायनों में यह संकेत है कि कांग्रेसी मानसिकता वाले अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहालए एसीबी के अधिकारियों ने कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है।

