
Railway News : सुगम रेल संचालन हेतु पुणे -मिरज रेलखंड के मध्य दोहरीकरण कार्य
RNE Network.
मध्य रेलवे के पुणे मण्डल पर पुणे -मिरज रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अन्तर्गत आंबले- शिंदवणे स्टेशनों के मध्य नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित बीकानेर-मिरज-बीकानेर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):
1. गाडी संख्या 20475, बीकानेर-मिरज रेलसेवा जो दिनांक 16.06.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह पुणे स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पुणे-मिरज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20476, मिरज- बीकानेर रेलसेवा दिनांक 17.06.25 को मिरज के स्थान पर पुणे से प्रस्थान करेगी । अर्थात् यह रेलसेवा मिरज- पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।