Movie prime

Rail track block : जींद से वाया रोहतक होकर दिल्ली जाने वाली यह 13 ट्रेन रहेगी रद, देखे शेड्यूल 

जींद दिल्ली रुट पर आने वाले दिनों में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जींद दिल्ली रुट पर आने वाले जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़ पर 27 और 28 फरवरी को ट्रेन प्रभावित रहेगी
 

जींद दिल्ली रुट पर आने वाले दिनों में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जींद दिल्ली रुट पर आने वाले जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़ पर 27 और 28 फरवरी को ट्रेन प्रभावित रहेगी और यह रुट ब्लाक रहेगा। इन दिनों में रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसके लिए रेलवे की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। यह ब्लॉक सुबह 10:25 बजे शाम 7:25 बजे तक रहेगा। इस 9 घंटे समय के दौरान 27 फरवरी को दो और 28 को 11 ट्रेन कैंसिल रहेंगी।

इन दिनों में पहले दिन लाहली के पास निर्माण कार्य की तैयारी होगी। जबकि दूसरे दिन पुल पर स्लैब डालने का काम होगा। इसलिए अधिकतर ट्रेन 28 फरवरी को कैंसिल रहने वाली है। इन ट्रेनों के कैंसिल रहने से रोहतक जंक्शन से सफर करने वाले 6 हजार से अधिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी जयशंकर झा ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण दो दिन ट्रेनें प्रभावित रहने वाली हैं।

27 फरवरी को यह ट्रेनें रहेंगे कैंसिल

गाड़ी संख्या 54034 जींद पुरानी दिल्ली पैसेंजर
गाडी संख्या 54057 पुरानी दिल्ली पैसेंजर

28 फरवरी को यह ट्रेन रहेंगी कैंसिल

गाड़ी संख्या 14323 नई दिल्ली इंटरसिटी
गाड़ी संख्या 14324 नई दिल्ली इंटरसिटी
गाड़ी संख्या 64912 जींद नई दिल्ली मेमू
गाड़ी संख्या 64915 जींद नई दिल्ली मेमू
गाड़ी संख्या 54558 अंबाला कैंट पैसेंजर
गाड़ी संख्या 54031 जींद दिल्ली पैसेंजर
गाड़ी संख्या 64932 जींद- दिल्ली मेमू
गाड़ी संख्या 64931 पुरानी दिल्ली- रोहतक मेमू
गाड़ी संख्या 54032 जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर
गाड़ी संख्या 54035 पुरानी दिल्ली-जाखल पैसेंजर 
गाड़ी संख्या 54033 पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर

FROM AROUND THE WEB