Movie prime

Punjab Train Cancelled : कोहरे ने यात्रियों की बढ़ाई मुसीबत, पंजाब से निकलने वाली 20 ट्रेनों को किया रद 

 

कोहरे के कारण रेल यातायात पर लगी ब्रेक अब हटने वाली है। नवंबर से रद्द चल रही 20 ट्रेनें 28 फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते से दोबारा शुरू होने जा रही हैं। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी, जो तीन माह से वैकल्पिक साधनों और भारी वेटिंग लिस्ट से परेशान हैं। इनमें दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस जालंधर से अंबाला, सहरानपुर, मेरठ और दिल्ली तक जाती है।

यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खबर दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14682) का बहाल होना है। वर्तमान में यह शॉर्ट टर्मिनेट है। मेरठ, अंबाला, सहारनपुर और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इसकी लोकप्रियता की मुख्य वजह यह है कि इसमें यात्रा से एक दिन पहले भी टिकट मिल जाता है, जबकि स्वर्ण मंदिर मेल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में हमेशा लंबी वेटिंग रहती है।

इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद 

1. ऋषिकेश-जम्मूतवी 23 फरवरी
2. अमृतसर वीकली एक्स. 22 फरवरी
3. जनसेवा एक्सप्रेस 2 मार्च
4. जनसेवा एक्सप्रेस 28 फरवरी
5. चंडीगढ़-फिरोजपुर एक मार्च
6. फिरोजपुर से चंडीगढ़ 28 फरवरी 7. एसएमवीडी कटड़ा 28 फरवरी
8. एसएमवीडी कटड़ा एक्सप्रेस एक मार्च
9. अमृतसर-नंगल डैम एक मार्च
10. गरीबरथ एक्सप्रेस 25 फरवरी
11. चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 24 फरवरी
12. न्यू दिल्ली एक्सप्रेस 27 फरवरी
13. इंटरसिटी एक्सप्रेस एक मार्च
14. नंगल डैम अमृतसर एक मार्च
15. ऋषिकेश-जम्मूतवी 24 फरवरी
रेलवे के उच्चाधिकारियों का कहना है कि फरवरी के अंत के बाद मार्च से लोगों को रद्द चल रहीं ट्रेनों के संचालन होने के बाद काफी राहत मिलेगी। हालांकि तब तक उन्हें परेशानी हो सकती है।

FROM AROUND THE WEB