Movie prime

बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का शिकंजा, रेलवे ने 13 साल बाद अपने नियमों में बदलाव कर दिया

 

RNE Network.

बिना टिकट रेल में यात्रा करने वालों सावधान ! अब बिना टिकट रेल में यात्रा करनी बेटिकट लोगों को बहुत भारी पड़ेगी। बेटिकट पकड़े जाने पर अब रेलवे उन पर भारी जुर्माना लगायेगा। रेलवे बेटिकट यात्रियों को लेकर अब बहुत ही सख्त हो गया है।
 

रेलवे 13 साल पहले बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए जुर्माना तय किया था, अब इतनी लंबी अवधि के बाद नियमों में बदलाव कर जुर्माने को दुगुना कर दिया गया है। एक जुलाई 2026 से दुगुने जुर्माने का नियम लागू भी हो जायेगा।
 

अब तक रेलवे ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले व्यक्ति से जुर्माने का रूप में 250 रुपये वसूल करता था, मगर अब 1 जुलाई से यह जुर्माना 500 रुपये देना होगा। बिना टिकट यात्रियों की धर पकड़ को भी रेलवे तेज करेगा।
 

ठीक इसी तरह किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने वाले को भी यही दंड दिया जाएगा। उससे भी दुगुना जुर्माना इसी नियम के अनुसार वसूला जायेगा। महिला कोच में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले व्यक्ति को भी अब जुर्माना अधिक देना पड़ेगा। जो भी व्यक्ति महिला कोच में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करेगा उससे 2500 रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है।

FROM AROUND THE WEB