Movie prime

Bareilly-Bandikui train : कोरोना काल में बंद हुई राजस्थान की यह ट्रेन छह साल बाद पटरी पर लौटी, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोरोना काल में बंद हुई बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन राजस्थान के यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है। बरेली-बांदीकुई ट्रेन को रेलवे विभाग की तरफ से छह साल बाद फिर से चलाया दिया है।
 

कोरोना काल में बंद हुई बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन राजस्थान के यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है। बरेली-बांदीकुई ट्रेन को रेलवे विभाग की तरफ से छह साल बाद फिर से चलाया दिया है। बरेली-बांदीकुई ट्रेन के चलने से यात्रियों ने खुशी जताई और लड्डू बांटे। बरेली-बांदीकुई ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए यात्रियों द्वारा बार-बार डिमांड की जा रही है,

क्योंकि इस ट्रेन के माध्यम से राजस्थान के यात्रियों का सीधा यूपी के साथ कनेक्टिविटी हो गई है। शनिवार को ट्रेन के संचालन का पता चलते ही दैनिक यात्री स्टेशन पर पहुंच गए। जहां पर ट्रेन के खेरली रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उसके लोको पायलट का फूल मालाओं से स्वागत किया। गौरतलब है कि बांदीकुई से आगरा मार्ग के लिए अभी एकमात्र पैसेंजर ट्रेन संचालित थी, जिसके चलते छोटे-छोटे स्टेशनों के लोगों को भारी परेशानी होती थी। क्योंकि बांदीकुई से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल से बंद थी। लेकिन, 6 साल बाद अब इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।

बरेली से सुबह 8 बजे खेरली आएगी ट्रेन

रेलवे विभाग की तरफ से पिछले माह से ही बरेली-बांदीकुई ट्रेन को चलाने की घोषणा कर दी थी। अब इस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इस रुट पर आगरा की तरफ जाने वाली एकमात्र ट्रेन होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बरेली-बांदीकुई ट्रेन प्रतिदिन बरेली से चलकर प्रतिदिन बांदीकुई आएगी। 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बरेली-बांदीकुई ट्रेन का रेलवे की तरफ से ठहराव निर्धारित कर दिया है। यह ट्रेन जहां लंबी दूरी की है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का छोटे स्टेशन पर भी ठहराव किया गया है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है। रेलवे विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार बरेली-बांदीकुई ट्रेन का इन स्टेशन पर ठहराव होगा।

बांदीकुई से बरेली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का श्रीघासी नगर, बिवाई, करणपुरा, मंड़ावर महुवा रोड, घोसराना, खेड़ली, नदबई, हेलक, भरतपुर, चिकसाना, अछनेरा, रायभा, बिचपुरी, ईदगाह, आगरा फोर्ट, यमुना ब्रिज आगरा, छलेसर, कुबेरपुर, एत्मादपुर, मितावली, बरहन, चमरौला, जलेसर रोड, पोरा, हाथरस, सासनी, मंडराक, दाऊद खान, अलीगढ़, मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, अतरौली रोड, डिबाई, राजघाट नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, सिसरका, आसफपुर, दबतरा, करेंगी, रेवती बहोड़ा खेड़ा, आंवला, निशोई, बशारतगंज और रामगंगा ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा।

FROM AROUND THE WEB