Bharat Gaurav Train : सिरसा से हुजूर साहेब नांदेड़ के बीच चलेगी भारत गौरव ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
भारत गौरव ट्रेन हरियाणा, यूपी, एमपी से होते हुए महाराष्ट्र के हुजूर साहेब नांदेड़ तक जाएगी
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 15 मई को सिरसा से हुजूर साहिब नांदेड तक विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन 15 मई को दोपहर 1:30 बजे सिरसा से रवाना होगी और हिसार दोपहर 3.40 बजे आएगी।
रेलवे के कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन भट्ट में दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। 2:10 बजे रवाना होगी। हिसार में दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी। 3:45 बजे रवाना होगी। हांसी में शाम 4:12 बजे पहुंचेगी। 4:17 बजे रवाना होगी। भिवानी में शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। 5:20 बजे रवाना होगी। चरखी दादरी में शाम 5:40 बजे पहुंचेगी। 5:45 बजे रवाना होगी।
रेवाड़ी में रात 8:05 बजे पहुंचेगी। 8:15 बजे रवाना होगी। गुरुग्राम में रात 9:15 बजे पहुंचेगी। 9:20 बजे रवाना होगी। दिल्ली सफदरजंग में रात 10:00 बजे पहुंचेगी। 10:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन आगरा कैंट, वीजीएल झांसी, भोपाल, भुसावल में ऑपरेशनल हॉल्ट लेगी। 17 मई को दोपहर 12:30 बजे नांदेड पहुंचेगी। दर्शन के बाद ट्रेन 18 मई को रात 8 बजे नांदेड से सिरसा के लिए रवाना होगी। वापसी में 19 मई को भोपाल, आगरा कैंट होते हुए 20 मई को सुबह दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी।
यात्री 20 मई को दिल्ली सफदरजंग सुबह 7:45 बजे उतर सकेंगे। गुरुग्राम सुबह 8:50 बजे। रेवाड़ी सुबह 9:35 बजे। चरखी दादरी सुबह 10:40 बजे। भिवानी सुबह 11:40 बजे। हांसी दोपहर 12:30 बजे। हिसार दोपहर 1:35 बजे। भट्ट दोपहर 2:30 बजे। ट्रेन 20 मई को दोपहर 3:30 बजे सिरसा में यात्रा पूरी करेगी।

