यात्रीगण कृप्या ध्यान दे! भावनगर टर्मिनस ट्रेन सहित यह ट्रेन एक जून तक रहेगी रद्द
जम्मू मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के चलते पूर्व में रद्द व आंशिक रद्द चल रही आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन रद्दीकरण, आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन 31 मई तक व शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस ट्रेन 1 जून तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन 31 मई तक अमृतसर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती ट्रेन 2 जून तक जम्मूतवी-अमृतसर के मध्य, साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन 30 मई तक फिरोजपुर कैंट जम्मूतवी के मध्य व जम्मूतवी-साबरमती ट्रेन 1 जून तक जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

