Bikaner Division : बीकानेर मंडल पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते तीन जोड़ी ट्रेन रद, दो को आंशिक रूप से किया रद्द
रेलवे द्वारा सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए लिया जाने वाला ब्लॉक अब 27 सितंबर को लिया जाएगा। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
रद्द रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 54789/90 रेवाड़ी-बीकानेर वाया लोहारू सवारी गाड़ी रेलसेवा 27 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54316/15 हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा 27 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04705/06 श्रीगंगानगर-जयपुर वाया लोहारू स्पेशल रेलसेवा 27 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो 27 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चुरू तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा चुरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 28 सितंबर को हिसार के स्थान पर चुरू से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चुरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54704, जयपुर-बठिंडा 27 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा लोहारू-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54703, बठिंडा-जयपुर रेलसेवा 28 सितंबर को बठिंडा के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा बठिंडा-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा 27 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह गाड़ी भिवानी में ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार रेलसेवा 24 सितंबर को तिरूपति से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी में ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 04717, हिसार-तिरूपति रेलसेवा 27 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी रींगस होकर संचालित होगी।